पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ़ पूर्व विधायक किरनेश जंग ने मोर्चा खोल दिया है। लेकिन कांग्रेस के अन्य दावेदार गायब हैं। शायद टिकट की दौड़ में है। और पैनल में अपना नाम खोज रहे है। किरनेश जंग ऊर्जा मंत्री के खिलाफ़ बयान धरना और नारेबाजी कर रहे है। शायद टिकट के अन्य दावेदार भी अपना बयान जारी कर दे।
आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पांवटा कांग्रेस सड़क पर उतरी। बीते दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने ऊर्जा मंत्री पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और ऊर्जा मंत्री खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि प्रदेश में घटिया क्वालिटी की विद्युत सामग्री खरीदी गई है। जिसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है।
उन्होंने कहा जिला सिरमौर में 2796 रुपए में विद्युत मीटर बदलने के लिए दिए गए जबकि हमीरपुर में यही मीटर केवल 65 रूपय में बदल दिए गए हैं उन्होंने कहा कि आप समझ सकते हैं किस हद तक विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार और गली-गली में शोर है सुखराम चौधरी चोर है जैसे नारे कांग्रेस ने सड़कों पर लगाए गए।
गत दिनों श्री रेणुका जी में राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने ऊर्जा मंत्री पर 400 करोड रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं जिसके बाद अब यह मुद्दा पूरे हिमाचल प्रदेश में जोर पकड़ रहा है।

