
पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के यमुना यूथ क्लब गोजर बैठक पूर्व प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से भूपेंद्र को प्रधान, पवनदीप को उप प्रधान, ठाकुर प्रदीप तोमर को महासचिव, नीरज सह सचिव,बलदेव सिंह के मुख्य सलाहकार, वीरेंद्र को कोषाध्यक्ष, विशाल को मीडिया प्रभारी, नरेश तोमर को प्रवक्ता, चुना गया। इसके अलावा सिरमौर सिंह, देवेंद्र शर्मा गुरुदेव, नीलम, राजेंद्र, बिंदु पाल,आशीष, खजान सिंह, रमेश, प्रवीण को सदस्य चुना गया।
