Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

मांगे पूरी नहीं होने पर पेंशनर्स ने सरकार के प्रति रोष जताया

पांवटा साहिब: पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक डॉक्टर विपन कालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डॉ टीपी सिंह महासचिव ने बताया कि बैठक में निम्न जीएस चौहान जो कि ज्वाइंट डायरेक्टर उद्योग विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं। उन्होंने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।

इस बैठक में सरकार के प्रति मांगे पूरी नहीं होने पर रोष जताया। मंहगाई भत्ता 58%के स्थान पर 45%ही दिया जा रहा है। सरकार कहती है कि हमें पिछली देनदारी छोड़ी गई हैं पर देनदारी तो इसी सरकार के समय की हैं। ये दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। बकाया भी अकारण ही रोका हुआ है। और फिक्स चिकित्सा भत्ता 400/-के स्थान पर 1000/- करना,65,70व75वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों का 5,10व15% मूल पेंशन में देने कि मामला भी वर्षों से लम्बित है।

Related Post