पांवटा साहिब….
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर बुधवार को पांवटा साहिब आ रही है। बीजेपी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी “सेवा पखवाड़ा” आयोजित कर रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार 17 सितंबर को रॉक स्टार होटल (चुंगी न० 6 के पास) सुबह 9:00 से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें मुख्यतिथि देजी ठाकुर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष और विशेष अतिथि सुखराम चौधरी विधायक पाँवटा साहिब होगे।
चरणजीत सिंह चौधरी युवा मोर्चा अध्यक्ष पाँवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले व रक्तदान के भागीदार बने। रक्तदान महादान है।
