अनिंदर सिंह नॉटी प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी (किसान विंग) ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिमाचल की बीजेपी की सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि बे सहारा गो वंश की रक्षा नही की जा रही है। पशु बीमारी से मर रहे हैं।
लंपी वायरस से जो पशु मरे है। उन पशु पालकों को 30 हजार का मुआवजा कम है। टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की थी। वह भी अभी तक नही किया है।
उन्होंने कहा कि पशु पालकों को न्याय नहीं दिया जा रहा है। धरातल पर लाखों पशु ग्रसित है।सरकार कम आंकड़े बता रही है। उन्होंने कहा कि सोलन और सिरमौर जिले ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने कहा कि दवा तो दूर की बात है। पशुओं के शव को दफनाने में भी मदद नहीं की जा रही है।
गोवंश के लिए शराब पर सेस लगाया है। वो पैसा कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर हरबंश, जितेंद्र , ओंकार, महेंद्र सिंह इस मौके पर उपस्थित थे।

