श्यामलाल पुंडीर….
पांवटा साहिब: इस दौरे को विफल बनाने वाले विरोधियों को झटका, कुछ दिन पहले ही श्री पांवटा साहिब विकास मंच से बीजेपी कार्यकर्ताओं के इस्तीफे और ….खुद सुखराम चौधरी पहुंचे कार्यक्रम में..


पांवटा साहिब: श्री पांवटा साहिब विकास मंच के संयोजक ज्ञान सिंह चौहान द्वारा चलाए गए जनजागरण अभियान, पांवटा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा के प्रयास से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आंज भोज दौरा सफल रहा। इस दौरान पांवटा से लेकर टोरू तक जगह जगह ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। राजा साहब, टीका साहब के नारे लगे। राजा वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे गूंजे। आंजभोज- टोरूवासियों के स्वागत से प्रसन्न राजा टिका साहब ने प्रजा को कई सौगाते दी। युवतियां, महिलाएं, बुजुर्ग और क्षेत्र की जनता स्वागत के लिए उमड़ी..

इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पांवटा साहिब कॉलेज भी निरीक्षण के लिए पहुंचे। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। और भंगानी विकासनगर पुल का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान टोरू के सामुदायिक भवन में श्री पांवटा साहिब विकास मंच के संयोजक ज्ञान सिंह चौहान, मनीष तोमर, संतराम चौहान द्वारा रखी गई मांगो का सरदार अवनीत सिंह लांबा ने समर्थन किया। इस मंच पर विराजमान सुखराम चौधरी ने मंत्री के सामने बातों ही बातों में क्षेत्र में बीजेपी की सरकार समय के कामों को याद करा दिया और इलाके की समस्याएं भी रखी दी।
इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। क्षेत्र की मुख्य सड़क को MDR घोषित किया ताकि इसके चौड़ीकरण और सुधार के लिए इसे CRF के तहत विकसित किया जा सके।
इसके अलावा सबसे बड़ी मांग लोक निर्माण विभाग के राजपुर सेक्शन को शिलाई लोक निर्माण विभाग से पांवटा साहिब डिविजन में मिलाने की घोषणा की। टोरु के सामुदायिक भवन की ऊपरी मंजिल पर शेड के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। और इसके अलावा इलाके अन्य मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पांवटा साहिब कांग्रेस के कई नेता और समर्थक इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिस कारण कांग्रेस की गुटबाजी में सामने आ गई। प्रदेश में कांग्रेस दो धड़ों में बंटी है। पांवटा साहिब तक भी इसकी आंच पहुंची है।
