Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

अगर कांग्रेस हाटीयों की इतनी हितेषी थी तो 55 साल तक फाइले क्यों धूल फांक रही थी ?

अगर कांग्रेस हाटीयों की इतनी हितेषी थी तो 55 साल तक फाइले क्यों धूल फांक रही थी ?

खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पिछले 55 सालों में कुछ नहीं कर पाई अब लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

हाटी को एसटी का दर्जा दिलाने में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बोलने के लिए भी कुछ नहीं है। इन लोगों ने सिर्फ आज तक गुमराह करने का काम किया है। अगर वास्तव में कांग्रेस समुदाय की इतनी हितैषी होती तो 55 साल तक क्यों फाइल प्रदेश और केंद्र में धूल फांक रही थी।

उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से भी आग्रह किया है कि किसी के बहकावे में ना आए। हाटी को जनजाति का दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। उनको पहले की तरह आरक्षण जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अब सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में विकास के लिए कई गुना बजट आना है। प्रदेश से अलग बजट आना है केंद्र से अलग बजट आना है।154 पंचायतों के लिए लगभग 1000 करोड़ से अधिक का बजट आना है। उन्होंने कहा कि ST की नोटिफिकेशन जल्दी ही आयेगी। और सेंटर से भी कोई मंत्री आयेगे और उनके लिए धन्यवाद कार्यक्रम होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो धन्यवाद भी नही करती। अगर इतना बड़ा कार्य कांग्रेस करती तो हम स्वागत भी करते और धन्यवाद भी।

Related Post