नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 गुजरात राज्य के मेहसाना जिले के एक छोटे टाउन वडनगर में हुआ। जब इनका जन्म हुआ था तब यह बॉम्बे में था किन्तु अब वर्तमान में यह गुजरात में स्थित है।नरेंद्र मोदी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इनके पिता एक सड़क व्यापारी थे, जिन्होंने अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए काफी संघर्ष किया था।
मोदी की माता एक गृहणी महिला है। मोदी ने बचपन में अपने परिवार का समर्थन करने के लिए अपने भाइयों के साथ रेलवे स्टेशन में और फिर बस टर्मिनल में चाय भी बेची। मोदी ने अपने बचपन के दिनों में ही कई कठिनाइयों और बाधाओं का सामना किया था, लेकिन अपने चरित्र और साहस की ताकत से उन्होंने सभी चुनौतियों को अवसरों में बदल दिया। इस तरह से इनका शुरूआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा था।
जब मोदी 8 साल के थे, तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आए। साल 1970 में 20 साल की उम्र में, वह आरएसएस से इतना प्रभावित थे कि पूरी तरह से आरएसएस प्रचारक बन गये और 1971 में मोदी औपचारिक रूप से आरएसएस में शामिल हो गये।
1960 में मोदी ने बचपन में वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की मदद की। बाद में वह बस स्टैंड के पास अपने भाई के साथ एक चाय स्टॉल चलाने लगे।..
1967 में उन्होंने वडनगर में अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी की। पारिवारिक तनाव के कारण, उन्होंन घर छोड़ दिया। मोदी ने उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भारत में यात्रा के दौरान लगभग दो साल बिताए।..
2007 में 23 दिसंबर 2007 को, मुख्यमंत्री के रूप में मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ और 20 दिसंबर 2012 को पूरा हुआ। इस बार फिर उन्हें मणिनगर से जीत हासिल हुई। उन्होंने कांग्रेस के दिनशा पटेल को हराया।..
2012 में मोदी फिर से मणिनगर से चुने गए। इस बार उन्होंने भट्ट श्वेता संजीव को 34097 मतों से पराजित किया। उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री के रूप में चौथे कार्यकाल के लिये शपथ ली। बाद में उन्होंने 2014 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।.
2014 में नरेंद्र मोदी 14वें और भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री के रूप में चुने गए। मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधान मंत्री बने।
2019 में 23 मई को नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से सांसद चुने गये। उन्होंने लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर कांग्रेस के नेता अजय राय को हराया। इसी जीत के साथ उन्हें फिर से भारत का प्रधानमंत्री चुना गया।
2019 में 30 मई को नरेंद्र मोदी ने फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 31 मई को कैबिनेट का विस्तार किया। पीएमओ के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रिएवांसेस एंड पेंशन, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस और वो सभी मंत्रालय स्वयं के पास रखे, जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं हुए।
उपलब्धियां..
इंडिया टुडे द्वारा 2007 के एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में मोदी सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित हुए। टाइम मैगजीन के एशियाई संस्करण के कवर पेज पर दिखाई दिये। 2014 में सीएनएन-आईबीएन न्यूज नेटवर्क द्वारा इंडियन ऑफ द ईयर चुने गये। वह 2014, 2015 और 2017 में टाइम मैगजीन के विश्व में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में से एक थे। 2014 और 2016 में टाइम मैगजीन रीडर्स पोल में मोदी को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ यानि कि साल के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का खिताब हासिल किया।
फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें साल 2014 में दुनिया का 15वां सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना। उन्हें 2015, 2016 और 2018 में दुनिया में 9वें सबसेशक्तिशाली व्यक्ति का दर्जा मिला। 2015 में मोदी “फॉर्च्यून मैगजीन की” दुनिया के सबसे महान नेताओं “की पहली वार्षिक सूची में पांचवें स्थान पर थे। अपनी प्रीमियरशिप के दौरान, भारत 2018 में विश्व बैंक द्वारा बिजनेस रैंकिंग की लिस्ट में 100 वें स्थान पर पहुंच गया।

