Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

जब एक जोन में बराबर बराबर वोट मिले और टॉस से करना पड़ा फैसला

जब एक जोन में बराबर बराबर वोट मिले और टॉस से करना पड़ा फैसला
Oplus_131072

पांवटा साहिब: श्यामलाल पुंडीर
दि सिरमौर ट्रांसपोर्ट कॉपरेटिव सोसायटी पांवटा साहिब के आज पांच जोन के चुनाव में गोयल धर्मशाला में संपन्न हुए। इस चुनाव के जोन 2 से योगेश कुमार ने इकबाल सिंह को हराया। इकबाल को 9 और योगेश को 26 वोट मिले।
जोन 3 से गुरविन्द्र पाल सिंह ने जगमोहन सिंह को हराया। गुरविंदर को 18 और जगमोहन को 9 वोट मिले। जोन 5 से संजीव शर्मा ने बलविन्द्र सिंह को हराया। संजीव को 28 और बलविंदर को 13 वोट मिले। जोन 6 से गुरपाल सिंह और इन्द्रजीत सिंह को बराबर बराबर 16-16 वोट मिले। लेकिन टॉस से इंदरजीत जीते।
जोन 7 से सतवीर सिंह ने हरदीप सिंह को हराया। सतवीर को 20 और हरदीप को 9 वोट मिले। कुल सात जोन से 2 जोन में पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। जोन एक हितेश फाण्डा और जोन 4 से राजेंद्र सिंह नारंग निर्विरोध चुने गए थे। अब जोन से जीते सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेगा।

Related Post