Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

जन्म दिन पर विशेष : राजनैतिक कैरियर जिनकी सादगी के कायल है पांवटावासी

जन्म दिन पर विशेष : राजनैतिक कैरियर जिनकी सादगी के कायल है पांवटावासी
Oplus_131072

पांवटा साहिब: श्यामलाल पुंडीर
पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आज जन्मदिन है। आज के दिन इनका जिक्र करना जरूरी है। इनकाआज भी पांवटा की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इनकी सादगी के लोग कायल हैं। पांवटा साहिब से 4 बार विधायक बन चुके है। एक वक्त ऐसा था जब सिरमौर की पांचो सीटो पर कांग्रेस का एकछत्र साम्राज्य था। लेकिन इन्होंने कांग्रेस के किले को भेदने के लिए रात-दिन एक किया। ये बहुत पहले से ही संघ से जुड़े रहे है।

इनका राजनीतिक कैरियर वर्ष 1993 के बाद 1998 में शुरू हुआ। पूर्व विधायक फतेह सिंह की 1993 हार के बाद सुखराम चौधरी को वर्ष 1998 में भाजपा की ओर उम्मीदवार बनाया गया। उस वक्त ये हार गए। फिर भी इन्होंने पीछ मुड़कर नहीं देखा।

वर्ष 2002 में उनको पहली बार पांवटा की जनता से जीताकर भेजा। इसके बाद 2007 में फिर से चुनाव जीते और उनको सीपीएस बनाया गया। 2012 में हार गए थे लेकिन इन्होंने फिर भी हार नही मानी और हारने के बाद भी जनता से संपर्क नहीं तोड़ा। और 2017 में भारी मतों से जीत दर्ज की। और सरकार में ऊर्जा मंत्री बने। वर्ष 2022 फिर चुनाव जीता। आज भी पांवटा में जनता के बीच वैसे ही है। वह रात नहीं देखते। जब भी कार्यकर्ताओ ने बुलाया पहुंचे।

कोई अस्पताल में बिमार हो, कोई घर में बिमार हो, उनके लिए रात को चल पड़ते है। यहां तक जो जेब में पैसे होते है। गरीबो को देते है। वह अपना ज्यादातर वेतन भी गरीबो के कल्याण पर खर्च कर देते हैं।
सुखराम चौधरी का जन्म पुरुवाला काशीपुर गांव में 15 अप्रैल 1964 को हुआ। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आईटीआई की। विद्युत विभाग में छोटे पद के बाद बतौर जेई काम करना शुरू किया। आरएसएस की शाखाओ में भी जाते रहे है। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत प्रोत सुखराम रात दिन जनता सेवा को समर्पित है।

Related Post