Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

मिशन स्कूल के खिलाड़ी नमन का राष्ट्रीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

मिशन स्कूल के खिलाड़ी नमन का राष्ट्रीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन


पांवटा साहिब: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र नमन ठाकुर का राष्ट्रीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने जिला और राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
नमन ने पांवटा साहिब में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट और बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है।
नमन ठाकुर 15 अप्रैल, 2025 से 21 अप्रैल, 2025 तक बिलासपुर ( हिमाचल प्रदेश)में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में फुटबॉल के गुर सीखेंगे। कोचिंग कैंप में भाग लेने से नमन ठाकुर को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए और अधिक तैयार हो पाएंगे।इसके बाद वे नेशनल स्कूल गेम्स के लिए कोल्हापुर, महाराष्ट्र जाएंगे। यह स्कूल गेम्स 25 अप्रैल, 2025 से 29 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
स्कूल के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला तथा शिक्षकों ने नमन की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण है कि उनके छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नमन ठाकुर के कोच रजनीकांत को भी हार्दिक बधाई दी गई तथा भविष्य में ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई।

Related Post