
सोलन में कला केंद्र में रविवार को आयोजित चूड़ेश्वर सेवा समिति का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में चूड़ेश्वर सेवा समिति की 57 इकाइयों के एक हजार से अधिक सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बीएम नांटा ने की। जबकि अधिवेशन में डीसी सोलन मनमोहन बतौर चीफ
पैटर्न शामिल हुए। अधिवेशन में सभी इकाइयों व केंद्रीय सेवा समिति ने वर्ष भर की आय व्यय
का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

समिति के महासचिव सुनील शर्मा और ग्यार सिंह नेगी ने बताया कि सेवा समिति चूड़धार,सरेन व तराह में करीब 3 करोड़ 65 लाख से सराय का निर्माण करवा रही है। चूड़धार में सराय के निर्माण पर तीन करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। तराह में 35 लाख व सरेन में 30 लाख की
लागत से सराय का निर्माण किया जा रहा है। अधिवेशन में बताया कि चूड़धार मंदिर के निर्माण कार्य में समिति की ओर से 17 लाख की
राशि का सहयोग किया है। 11 अक्टूबर को चूड़धार में शांत के दौरान 1000 नए कंबल खरीदे गए
जिस पर करीब 5 लाख की राशि के व्यय की गई।
इस दौरान 95 हजार बर्तन खरीदे और 76 हजार की राशि फूल की खरीद पर खर्च की गई। चूड़धार में आयोजित शांत में 2 लाख 65 हजार की राशि का सहयोग किया। इस अधिवेशन में बताया कि वर्ष 2024-25 में समिति की कुल आय 75 लाख 35 हजार 775 रुपए हुई जिसमें से 73 लाख 82 हजार 351 रुपएकी राशि विभिन्न कार्यों पर खर्च की गई। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने वाला है। अधिवेशन में फैसला लिया कि
एक महीने के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव से नहीं बल्कि सर्वसम्मति से किया जाएगा। कार्यकारिणी के गठन के लिए सलाहकार परिषद का गठन
किया जाएगा। प्रो. अमर सिंह परिषद के मुख्य संरक्षक होंगे।
अधिवेशन में डीसी सोलन मनमोहन सिंह, एसडीएम नारायण सिंह, एडिशनल एसपी रमेश शर्मा, प्रो. अमर सिंह, सोलन इकाई के अध्यक्ष प्रदीप ममगई, महासचिव सुभाष अत्री, बृज मोहन चौहान व सुनील कुमार ओम प्रकाश चौहान, पूर्ण तोमर, रमेश चौहान, मोहन तोमर समेत एक हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।

