Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

धार्मिक स्थल चूड़धार में ज्यादा कंस्ट्रक्शन नहीं होना चाहिए : मनमोहन शर्मा डीसी सोलन

धार्मिक स्थल चूड़धार में ज्यादा कंस्ट्रक्शन नहीं होना चाहिए : मनमोहन शर्मा डीसी सोलन


सोलन : (श्यामलाल पुंडीर)धार्मिक स्थल चूड़धार में ज्यादा कंस्ट्रक्शन नहीं होना चाहिए। ये धार्मिक स्थल है ताकि ये पिकनिक स्पॉट ना बने। ये बात डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कला केंद्र सोलन के सभागार में आयोजित चुड़ेश्वर सेवा समिति के 22वें वार्षिक अधिवेशन में कही।

उन्होंने समिति की तारीफ करते हुए कहा कि चूड़धार में समिति की ओर से भंडारा और अन्य व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी तरह से की जा रही है, जिस कारण वहां जाने वाले लोगों को सुविधा मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह भी समिति के सदस्य बने है।
इस मौके पर एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने कहा कि जो हम सब सेवा कर रहे हैं वो हमारी आस्था का प्रतिफल है।उन्होंने कहा शांत महायज्ञ भी सभी के प्रयासों से सफल रहा हैं। हालांकि फिर भी बड़े आयोजन में कमियां भी रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक संस्था होती है। लेकिन कई बार संस्था में विकार और राजनीति आ जाती है। इसलिए राजनीति से संस्था को दूर रखा जाना चाहिए।
इस मौके अध्यक्ष बी एम नेंटा ने कहा कि 57 इकाइयों से प्रधान, महासचिव और सदस्य आए है। सुरेश्वर सेवा समिति एक आध्यात्मिक और सामाजिक संगठन है जिसमें केवल वही लोग आते हैं जिसकी शिरगुल देवता के प्रति आस्था और श्रद्धा है।
मुख्य संरक्षक अमर सिंह चौहान ने कहा कि यह संगठन एक ऐसा संगठन है कि जिसमें केवल वही लोग शामिल होते हैं जो पुण्य कर्म करते हैं। इससे पूर्व महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने समिति का लेखा जोखा रखा। और 2024- 25 के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया। इसके नए अध्यक्ष के चुनाव और कार्यकारिणी के पुनर्गठन का जिम्मेदारी मुख्य संरक्षक और सलाहकार परिषद को सौंपा है।

इस मौके पर चुड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा साहिब के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश चौहान ने मांग रखी की अगला वार्षिक अधिवेशन में पांवटा साहिब में रखा जाए। इस मौके पर उन्होंने अपने विचार रखे।

इस मौके पर पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष बलदेव चौहान,हरि नंद मेहता, प्रचार प्रसार उप समिति के अध्यक्ष नारायण चौहान, रमेश शर्मा, सतीश ठाकुर, जगमोहन सूर्या,बाबू राम शर्मा, संदीप शर्मा , रमेश चौहान और पूर्ण तोमर

Related Post