Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

द स्कॉलर्स होम स्कूल की अनन्या और चक्षु नेशनल स्तर पर वुशु में भाग लेंगी

द स्कॉलर्स होम स्कूल की अनन्या और चक्षु नेशनल स्तर पर वुशु में भाग लेंगी


पांवटा साहिब: द स्कॉलर्स होम स्कूल की अनन्या ठाकुर और चक्षु नेशनल स्तर पर वुशु (खेलो इंडिया) में भाग लेंगी

सिरमौर से दो महिला खिलाडियों ने इतिहास रचते हुए नॉर्थ ज़ोन खेलो इंडिया वुशु लीग में शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचीं। और आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, लावड़ (गुजरात) में होगी, जहाँ ये

खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि उनकी बेटियां खेल के राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।इस महान उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा और समस्त अध्यापकों ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर उनके कोच अमित कुमार के प्रयासों की सराहना भी की गई।

Related Post