शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन
(HPPCL) के चीफ इंजीनियर विमल
नेगी की मौत मामले की जांच अतिरिक्त
मुख्य सचिव (ACS) ओंकार शर्मा करेंगे। उन्हें 15 दिन के भीतर जांच पूरी करने को कहा गया है। इसे लेकर पावर सेक्रेटरी ने आदेश जारी कर दिए है।
HPPCL के MD एवं IAS हरिकेश
मीणा और डायरेक्टर देसराज को पद
से हटा दिया गया है। IAS राकेश कुमार
प्रजापति को MD पावर कॉरपोरेशन
और सुरेंद्र कुमार को डायरेक्टर का
चार्ज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने
डायरेक्टर पर्सनल शिवम प्रताप को भी
सस्पेंड करने की मांग की है।

