Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

द स्कॉलर्स होम स्कूल के आयुष्मान दास मानक इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित

द स्कॉलर्स होम स्कूल के आयुष्मान दास मानक इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित

पांवटा साहिब: द स्कॉलर्स होम के कक्षा सातवीं के छात्र अयुष्मान दास को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “मानक इंस्पायर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के तहत उन्हें ₹10,000 की राशि प्रदान की जाएगी। आयुष्मान दास के “मानक इंस्पायर अवार्ड” में चयनित होने पर विद्यालय परिवार गर्वित महसूस कर रहा है।

उनकी इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा एवं समस्त अध्यापकों ने रीना शर्मा (Science HOD)को हार्दिक शुभकामनाएं दी, जिनके निर्देशन में आयुष्मान दास ने यह स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आयुष्मान इसी तरह आगे बढ़ते रहें और भविष्य में भी अपने नवाचार व प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित करें।

Related Post