Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

हिमाचल कांग्रेस संगठन को लकवा मार गया है : कांग्रेस सरकार के ही मंत्री बयान

हिमाचल कांग्रेस संगठन को लकवा मार गया है : कांग्रेस सरकार के ही मंत्री बयान
Oplus_131072

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस संगठन ‘पैरालाइज्ड’ है। मंत्री चंद्र कुमार ने अपनी ही पार्टी की प्रदेश इकाई की आलोचना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है।
उनका कहना था कि संगठन को मजबूत करना पार्टी हाईकमान की ज़िम्मेदारी है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि केवल सरकार बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि सरकार और संगठन को साथ मिलकर काम करना चाहिए, तभी पार्टी मजबूत हो सकती है।
इस बयान से हिमाचल में कांग्रेस सरकार के मतभेद सामने आ गए हैं और संगठन की निष्क्रियता सरकार के प्रदर्शन पर भी प्रभाव डाल रहे है।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार बयान ने केवल प्रदेश की कांग्रेस इकाई की स्थिति को दर्शाता है, बल्कि पार्टी की समग्र रणनीति और सरकार की कृषि-नीतियों पर भी महत्वपूर्ण प्रकाश डालता है।

एक तरफ कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक ढांचे की कमजोरी, और दूसरी तरफ किसानों के हितों के लिए सरकार की नीतियों और उनके क्रियान्वयन की स्थिति।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की असफलता
दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला, जिससे पार्टी की रणनीति पर सवाल उठने लगे।
चंद्र कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस ने चुनाव को गंभीरता से नहीं लड़ा। उनका इशारा इस बात की ओर था कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर तैयारी नहीं की थी, और जब चुनाव सिर पर आ गए, तब उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया।
यह बयान कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सीधा प्रहार करता है, जिसमें संगठन की मजबूती और जमीनी पकड़ की कमी उजागर होती है।

Related Post