Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

आप पार्टी के साथ चंडीगढ़ में खेला; मेयर चुनाव हारी, दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा झटका

आप पार्टी के साथ चंडीगढ़ में खेला; मेयर चुनाव हारी, दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा झटका
Oplus_131072

चंडीगढ़ : बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला होंगी चंडीगढ़ की नई मेयर; आप-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार प्रेमलता की हार, क्रॉस वोटिंग से हुआ बड़ा खेला हो गया है।

चंडीगढ़ के अगले मेयर का ऐलान हो गया है। वार्ड नंबर-10 से पार्षद और बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर होंगी। बबला ने आप-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार प्रेमलता को हराया है। हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट मिले। जबकि प्रेमलता को 17 वोट ही मिले। क्रॉस वोटिंग का अंदेशा सच साबित हुआ है। कोई भी वोट इनवैलिड नहीं हुआ। चुनाव में सांसद के 1 वोट के साथ कुल 36 वोट पड़े थे।

Related Post