Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

चोरों ने कर दिया डॉक्टर की कार का ‘ पोस्टमार्टम’

चोरों ने कर दिया डॉक्टर की कार का ‘ पोस्टमार्टम’
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आईजीएमसी के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट
के एक डॉक्टर की गाड़ी के चारों टायर
चोरी हो गए। डॉ. ध्रुव गुप्ता ने पुलिस को
दी शिकायत में बताया कि वह आईजीएमसी में फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में तैनात हैं।

सोमवार को शाम लगभग पांच बजे, वह
अपनी ड्यूटी के बाद घर पहुंचे और कार
को कुफ्टाधार रेन शेल्टर के पास सड़क के किनारे पार्क किया। अगले दिन मंगलवार को जब वह कार के पास आए तो पाया कि कार के सभी चार टायर गायब हैं। कार के टायरों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 303 (2) के
तहत केस दर्ज कर लिया है। शहर में गाड़ी के टायर चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर से कई गाड़ियां
और टायर चोरी हो चुके हैं। उपनगर टुटू,
बालूगंज, टूटीकंडी, समरहिल, संजौली समेत कई क्षेत्रों से गाड़ियां चोरी हुई हैं। हालांकि पुलिस ने कई गाड़ियों और टायरों बरामद भी किया है। इससे पहले बालूगंज थाना पुलिस ने गाड़ी चोर गिरोह भी पकड़ा था।

Related Post