Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पत्रकारों की मांगो को लेकर क्या बोले दून प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

पत्रकारों की मांगो को लेकर क्या बोले दून प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष
Oplus_131072

पांवटा साहिब: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट से संबद्ध दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब की अहम बैठक चेयरमैन दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश रमौल को अध्यक्ष, नरेंद्र सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,भीम सिंह को उपाध्यक्ष, तरुण खन्ना को महासचिव मनजीत सिंह को सचिव एवं गुरिंदर चौधरी को कोषाध्यक्ष जबकि प्रीति चौहान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा दून प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान श्यामलाल पुंडीर, डॉ अनुराग गुप्ता व प्रखर गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। दून प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व प्रधान कुलदीप गतवाल, मुकेश कुमार, शीशपाल सैनी तथा अरविंद गोयल को मुख्य सलाहकार बनाया गया।
दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब के नवनिर्वाचित प्रधान मुकेश रमौल ने कहा कि वह पत्रकार हित के लिए कार्य करेंगे।

दून प्रेस क्लब पहले भी सामाजिक गतिविधियां करता आया है उसी तरह वह भी सामाजिक गतिविधियां करते रहेंगे और पत्रकारों की मांगो को उठाते रहेंगे।

Related Post