शिमला : हिमाचल कांग्रेस के जिला और
मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार है। अब राजीव शुक्ला की मुहर लगाना बाकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जिला और ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के लिए संभावित नेताओं के नामों की सूची तैयार कर ली है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नहोत्री से चर्चा के बाद प्रस्ताव तैयार कर हाईकमान की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
अब दिल्ली विधानसभा के बाद प्रदेश में नियुक्तियों का दौर शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि नवंबर 2024 में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग किया गया था। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हाईकमान की ओर से प्रदेश में दो
सह प्रभारी और कई जिला
पर्यवेक्षक भेजे गए।
सूत्रों के अनुसार नई
कार्यकारिणी में महिलाओं और
युवाओं को विशेष तौर पर
प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन को
समय देने वालों और
निष्ठावान कार्यकर्ताओं
को कमेटी में जगह मिलेगी।

