Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर समेत कई को खेल रत्न

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर समेत कई को खेल रत्न
Oplus_131072

नई दिल्ली : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और किशोर शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश को शुक्रवार को यहां एक शानदार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के अन्य दो खिलाड़ियों में पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार थे। वार्षिक सम्मान एक अंक प्रणाली द्वारा तय किए जाते हैं जिसमें ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में दिए गए प्रदर्शन पर सबसे अधिक जोर दिया जाता है।

हरमनप्रीत टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली राष्ट्रीय टीमों का हिस्सा थे। दूसरी ओर प्रवीण ने पिछले साल पेरिस में जापानी राजधानी में अपने रजत पदक को स्वर्ण में बदला था। उनका बायां पैर जन्म से ही छोटा था। 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गय, जिनमें से 17 पैरा-एथलीट हैं।

अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए एथलीटों में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह तथा पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक शामिल हैं। इस बार अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची में पैरा-एथलीटों की संख्या स्वस्थ खिलाड़ियों से अधिक रही, क्योंकि पेरिस पैरालिंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने 7 स्वर्ण और 9 रजत सहित 29 पदक जीते थे।

22 वर्षीय भाकर पिछले अगस्त में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं। 18 वर्षीय गुकेश पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने। महान विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे केवल दूसरे भारतीय हैं।

Related Post