Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष पर हिमाचल में दुष्कर्म का मामला दर्ज

शिमला : हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन
लाल बड़ौली (61) और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज हुई है। ये केस हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था। जिसकी जानकारी अब
सार्वजनिक हुई है।

दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप
है कि उसके साथ कसौली के होटल में
जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया।
रॉकी मित्तल ने उसे अपनी एल्बम में
एक्ट्रेस बनाने और बड़ौली ने सरकारी
नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रेप के
बाद उसे डरा-धमकाकर कमरे से बाहर
निकाल दिया गया।

Related Post