Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

MC नाहन में अपने ही हुए बेगाने: क्या छीन जाएगी MP की बहन की कुर्सी

MC नाहन में अपने ही हुए बेगाने: क्या छीन जाएगी MP की बहन की कुर्सी
Oplus_131072

जिला सिरमौर की नाहन नगर परिषद में अपने ही बीजेपी पार्षद बेगाने हो गए है। क्या अब बीजेपी समर्थित नगर परिषद नाहन की कुर्सी जाएगी या फिर बिंदल अपने लोगों को मना लेगे। ये आगामी कुछ समय बाद ही पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार भाजपा समर्थित नाहन नगर परिषद के उपाध्यक्ष और पार्षद ने अपनी ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता और पार्षद संध्या अग्रवाल ने अध्यक्ष श्यामा पुंडीर की कार्यप्रणाली पर सवाल लगाते हुए उनसे अपना समर्थन वापस लिया है। दोनों ने डीसी को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र भी सौंपा है।

हालांकि अभी नगर परिषद अल्पमत में नहीं है, क्योंकि 13 पार्षदों में से 6 अब भी अध्यक्ष के साथ हैं। लेकिन दो अन्य पार्षद भी अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक श्यामा पुंडीर के पति संजय पुंडीर को भाजपा मंडल नाहन का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ये घमासान मचा है। श्यामा पुंडीर सांसद सुरेश कश्यप की बहन हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के गृह क्षेत्र में सामने आए इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर पार्टी व प्रदेश अध्यक्ष किस तरह डैमेज कंट्रोल कर पाएंगे, ये आने वाले समय ही बताएगा। लेकिन इतना जरूर है कि पार्टी प्रदेश मुखिया के घर में ही गुटबाजी देखने को मिल रही है।

अविनाश गुप्ता का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष पूरी तरह से निष्क्रिय थीं, जिस कारण जनकल्याण के कार्य पूरी तरह से ठप्प हो गए थे। उन्होंने कहा कि जनता और शहर के विकास को लेकर उन्होंने श्यामा पुंडीर पर भरोसा जताते हुए उन्हें समर्थन दिया था, लेकिन अध्यक्ष न तो जनता और न ही अपने पार्षदों के भरोसे पर खरी उतर पाईं। इस घमासान के बीच कांग्रेसी खेमे में भी हलचल तेज हो गई हैं।

Related Post