भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल की आज मैराथनी बैठक हो रही है। इसमें दो अध्यक्षों को चुना जाना है। एक गिरिपार आंज भोज और दूसरा पांवटा साहिब से बनाए जाने है। गिरिपार आंज भोज से रमेश तोमर का नाम आगे है। जबकि पांवटा साहिब से अध्यक्ष के पद के लिए कई नाम चल रहे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब मंडल से इस SC से अध्यक्ष बन सकता है। इनमें पार्षद दीपक, हितेंद्र, सुंदर, श्रवण कुमार और बलबीर के नाम सामने आए हैं। जबकि आंज भोज से रमेश तोमर का नाम सामने आया है। पांवटा साहिब में किसी एक पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद नामो का पैनल प्रदेश को भेजा जाएगा। जिस पर कुछ दिन बाद अंतिम मुहर लगेगी।

