Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

अगले सप्ताह मिल जाएगा पांवटा बीजेपी मंडल को नया प्रधान ; हर मंडल में बन सकते है दो अध्यक्ष

अगले सप्ताह मिल जाएगा पांवटा बीजेपी मंडल को नया प्रधान ;  हर मंडल में बन सकते है दो अध्यक्ष
Oplus_131072

पांवटा साहिब: बीजेपी पांवटा साहिब के वर्कर सदस्यता अभियान के बाद अब बूथ समितियां बनाने में पसीना बहा रहे है। और इसके बाद अगले सप्ताह पांवटा बीजेपी मंडल को नया प्रधान मिल जाएगा। इस बार हर मंडल में दो अध्यक्ष हो सकते है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक हफ्ते में 80 फीसदी बूथों पर संगठनात्मक चुनाव संपन्न करवाने का लक्ष्य तय किया है। राज्य में 20
प्रतिशत बूथों को अध्यक्ष और कार्यकारिणी मिल चुकी है। 30 नवंबर तक बूथ स्तर पर संगठनात्मक
चुनाव पूरे हो जाएंगे।

प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक चुनाव
की प्रक्रिया गति पकड़ चुकी है। पहले
भाजपा ने सदस्यता अभियान को पूरा
किया और अब सक्रिय सदस्यों को
बनाने की प्रक्रिया को पूरा करने के
बाद करीब 20 फीसदी बूथों पर भी
कार्यकारिणियों का गठन कर लिया
गया है।

राज्य में भाजपा के करीब 8051 बूथ हैं। इनके चुनाव 30 नवंबर को संपन्न हो जाएंगे तो उसके तुरंत बाद मंडल स्तर के चुनाव होंगे। मंडल अध्यक्षों को चुन लेने के बाद मंडल की कार्यकारिणियां बनाई
जाएंगी।
उसके बाद जिला और राज्य स्तर के
चुनाव संपन्न हो जाएंगे। मंडल स्तर
के चुनाव करवाने के लिए भी एक
कमेटी बनाई जा चुकी है, जिसके
दिसंबर अंत तक मिल सकता है।

नया प्रदेशाध्यक्ष संगठनात्मक चुनाव की इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद दिसंबर अंत तक हिमाचल प्रदेश में नए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की
जा सकती है। संगठन के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया जाना है। इस संबंध में
पहेलियां बुझाई जा रही हैं।अध्यक्ष पद के लिए हलचल शुरू हो गई है।

संयोजक त्रिलोक कपूर बनाए गए
हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव
के लिए प्रभारी राजीव भारद्वाज बनाए
गए हैं ।
उनके साथ सह प्रभारी संजीव
कटवाल और डॉ. राजीव सैजल
नियुक्त किए गए हैं। सह प्रभारी
संजीव कटवाल ने माना कि अभी
लगभग 20 फीसदी बूथों पर ही
हैं।
संगठनात्मक चुनाव पूरे किए गए
आगामी एक हफ्ते में बूथों पर चुनाव
की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
बूथ स्तर पर यह चुनाव 30 नवंबर
तक पूरे किए जाने हैं।

Related Post