जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुहट में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने जनसंपर्क अभियान के तहत जनसभा को सम्बोधित किया। स्थानीय लोगो ने बलदेव तोमर का ढ़ोल नगाड़ों से स्वागत किया। ग्राम पंचायत कुहट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि आज देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही हैं और इस सरकार आम जन मानस के कार्य हुए हैं। जिसमे शिलाई विधानसभा क्षेत्र भी विकास में आगे बढ़ रहा हैं।
जो कार्य वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं वह अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज बदल रहा हैं पहली बार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार रिपीट हो रही हैं जिससे शिलाई में भी भाजपा का विधायक होना आवश्यक हैं। ताकि रुके पड़े कार्य को पुनः गति मिल सके। शिलाई की जनता ने जो मांगा वो सीएम ने दिया अब विधायक बनाना आपकी जिम्मेदारी है।
बलदेब तोमर ने कहा कि एक ही परिवार ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राज किया हैं और उन्होंने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया। आज जो संस्थान शिलाई में खुले हैं और जिसके लिए शिलाई की जनता पिछले 40 साल से तरस रही थी। उन्होंने केवल वोट की राजनीति की हैं विकास की नहीं।इस दौरान ग्राम पंचायत कुहट के दाया मे 5 परिवारों ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया।बलदेब तोमर ने सभी लोगों को विधिवत भाजपा में शामिल करवाया हैं और उन्हें आश्वासन दिलाया कि भाजपा में आपका पूरा मान सम्मान किया जाएगा।
आपके मानसम्मान में हम किसी भी तरह की कमी नही आने देगे। उन्होंने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने हैं कांग्रेस तो डूबता जहाज हैं जिस पर कोई स्वर नही करता हैं। इस अवसर पर अनिल चौहान, लाल सिंह प्रधान, पूर्व प्रधान जीत सिंह, गुमान पोजटा, प्रधान गुमान सिंह, रती राम शर्मा, कल्याण, पूर्व प्रधान लाल सिंह,दलीप, रतन सिंह, खतर सिंह व अनुज चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

