Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

आंज भोज के डांडा गांव के युवक का निधन

आंज भोज के डांडा गांव के युवक का निधन
Oplus_131072

पिता भगत सिंह की अपने बेटे के साथ फाइल फोटो
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश के नाहन एचआरटीसी डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय प्रमोद सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। इनके निधन से श्रेत्र में शोक की लहर है।

डांडा-पागर के रहने वाले प्रमोद का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था, लेकिन बुधवार सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए और अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रमोद के पिता भगत सिंह भी नाहन डिपो चालक के पद पर हैं।

गौरतलब है कि पिता-बेटे की यह जोड़ी कई बार एक ही बस में एक ही रूट पर ड्यूटी करने जाती थी। जब भी दोनों को साथ देखा जाता, लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल जाती थी। प्रमोद अपने शांत, विनम्र और ईमानदार स्वभाव के कारण सभी के दिलों में खास जगह बनाए हुए थे। निगम ने कर्मचारी प्रमोद के निधन की खबर से स्तब्ध हैं। जवान बेटे को खो देने का गम पिता भगत सिंह के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। नाहन डिपो के हर कर्मचारी ने इस अपूर्णीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Post