Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

कांग्रेस टिकट के दावेदार अवनीत सिंह लांबा का साडू भी बीजेपी में शामिल

कांग्रेस टिकट के दावेदार अवनीत सिंह लांबा का साडू भी बीजेपी में शामिल

 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का कांग्रेस मुक्त अभियान और बीजेपी में जोड़ो जारी है। जिला परिषद सदस्य सहित 40 लोग भंगानी पंचायत में रविवार को शामिल हुए और शाम होते-होते ऊर्जा मंत्री ने शहर में दस्तक दे दी।

उन्होंने कांग्रेस टिकट के दावेदार अवनीत सिंह लांबा के साडू मोहिंदर सिंह उर्फ संजू वार्ड नंबर 13 शमशेरपुर को भाजपा में शामिल कर लिया। अपने अभी तक के कांग्रेस मुक्त अभियान में ऊर्जा मंत्री ने पिछले 1 महीने में 300 से अधिक कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी के लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया है।

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार के विकास कार्यों से लोग प्रभावित हैं वहीं दूसरी और कांग्रेस की आपसी लड़ाई से वर्कर दुखी हैं। इसलिए पांवटा साहिब से भी भाजपा की जीत तय है। इस मौके पर शिवानी वर्मा, सीमा चौधरी, राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related Post