आंज भोज क्षेत्र की शान धर्म सिंह चौहान का निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। धर्म सिंह चौहान आंज भोज क्षेत्र के सुनोग गांव के निवासी थे। वह अपने पीछे पुत्र गुलाब सिंह, केहर सिंह चौहान, नेत्र सिंह और सुरेश चौहान और बेटियों को छोड़ गए हैं उनके निधन पर पूरे इलाके में शोक की लहर है। इनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

