Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

पत्रकार के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाने और धमकाने के आरोप की डीएसपी से शिकायत

पत्रकार के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाने और धमकाने के आरोप की डीएसपी से शिकायत
Oplus_131072

पांवटा साहिब : माजरा थाना के तहत पड़ने वाले गुंगलों निवासी ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी पांवटा साहिब से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकार शीशपाल व अन्य ग्रामीणों ने लिखित शिकायत सौंप कर बताया कि कुछ लोगों के साथ जमीनी व रास्ते का विवाद अदालत में चल रहा है।

इस बीच एक महिला ने एससी-एसटी का मामला दर्ज करवा दिया है।प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया है कि झूठे मामले में फंसाने व धमकाने से जान का खतरा है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। एएसपी अदिति सिंह ने शिकायत मिलने की
पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

Related Post