हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत – चीन सीमा पर संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं। हिमाचल के राजस्व मंत्री एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने इसका खुलासा किया हैं। किन्नौर के
शिपकी और पूह ब्लॉक के सामने ऋषि
डोगरी के लोग चीन के ड्रोन भारत की
सीमा में देखने की शिकायत कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा, पिछले 4-5 दिनों के दौरान चीन के ड्रोन देखे गए हैं।
चीन हमारे एयर स्पेस का वॉयलेशन कर रहा है। फिर भी भारत सरकार की ओर से इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा, बॉर्डर के आसपास चीन की गतिविधियों से स्थानीय लोग घबराए हुए हैं।

