Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

आज देहरादून घंटाघर पर 4 घंटे जाम, हिंदू नेता की गिरफ्तारी पर बवाल

आज देहरादून घंटाघर पर 4 घंटे जाम, हिंदू नेता की गिरफ्तारी पर बवाल
Oplus_131072

उत्तराखंड राज्य के देहरादून के रेलवे स्टेशन के बाहर कल हुए बवाल के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिंदूवादी नेता विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सरेबाजार हुई वर्मा की गिरफ्तारी से व्यापारी इस कद्र खफा हो गए कि उन्होंने घंटाघर के आसपास सभी बाजार बंद करा दिए और कोतवाली के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद हिंदूवादी संगठनों के नेता और व्यापारी घंटाघर के पास धरने पर बैठ गए। चारों ओर के रास्ते बंद कर वहां करीब चार घंटे तक जाम लगाया।

व्यापारी इतने उग्र होकर घंटाघर पर भी बैठ जाएंगे। इसका अंदाजा पुलिस को भी नही था। पलटन बाजार से लेकर घंटाघर तक फोर्स तैनात थी। लेकिन, असल में धरने और प्रदर्शन की क्या योजना है इसका भी आकलन नहीं हो पाया।

यही कारण था कि कुछ ही क्षणों में घंटाघर पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस के ही साजो सामान को उन्होंने सड़क जाम करने में इस्तेमाल शुरू कर दिया।
दरअसल, वीरवार को दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने के बाद रेलवे स्टेशन में कल बृहस्पतिवार को बवाल हो गया था। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाडि़यां टूट गईं।

Related Post