Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

गर्मी से कब मिलेगी राहत : अब बारिश का अनुमान

गर्मी से कब मिलेगी राहत : अब बारिश का अनुमान
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही गर्मी से लोग लोग बेहाल है। हिमाचल में मंगलवार को सितंबर महीने में धर्मशाला में 36 साल बाद अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। चार साल बाद ऊना में भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 और 27 को 2 दिन बारिश के आसार है। हालांकि 2 दिन पहले के बुलेटिन में आज भी बारिश का येलो
अलर्ट दिया गया था। लेकिन ताजा बुलेटिन में आज ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 26 और 27 सितंबर को कांगड़ा,
कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में बारिश का अनुमान है।
राजधानी शिमला और कांगड़ा में भी उमस पसीने छुड़ा रही है। शिमला में लगातार दूसरे दिन पारा 28 और कांगड़ा में 35 डिग्री रहा। मंगलवार को प्रदेश के 17 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 26 और 27 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Related Post