जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत आंज भोज के राजपुर में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने स्तरोन्नत राजकीय माध्यमिक पाठशाला राजपुर का शुभारंभ किया और इसके बाद तथा उप-तहसील राजपुर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन पुरुवाला खोल दिया है। टोरू में इस विभाग के जेई का ऑफिस खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय भरली में खोला जा रहा है। इस पर 55 करोड़ खर्च होने है। जिस दिन पंचायत के लोग जमीन दे देगें। उस दिन अटल आदर्श विद्यालय खोल दिया जाएगा। आंज भोज के लिया 3 नई पंचायत बना दी है। उन्होंने कहा कि आंज भोज में सुखी जमीन के लिए सिंचाई योजना तैयार की जा रही है। आंद्रा से उत्तराखंड के लिए पुल बनेगा।
इस मौके पर उत्तराखंड के सहसपुर के पूर्व विधायक और पांवटा साहिब के प्रवासी प्रभारी राजकुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड में एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी का रिवाज बदल दिया है। अब हिमाचल प्रदेश में भी रिवाज बदलना है। इससे पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का राजपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने क्यू पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है, टक्कर में के नारे भी लगे। इन नारों का इशारा साफ है।
इस मौके पर पूर्व विधायक मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, बीडीसी चैयरमैन हितेंद्र कुमार, अजय मेहता, रमेश तोमर, दिनेश नेगी, चरणजीत है चौधरी, राहुल चौधरी, नेतर सिंह चौहान, बबीता परमार, रघुबीर सिंह, देवराज चौहान, बुद्धि प्रकाश , रंगी लाल, राजेश कुमार, नितिन कुमार, कंठी राम सुरेश शर्मा, कलम तोमर, विक्की शर्मा, रणजीत, सुनील परमार, तोताराम, ममता गोयल, सपना गोयल,सुनीता आदि उपस्थित थी।

