Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

हिमाचल में पुलिसवालों के पीछे लगी पुलिस : शिलाई का भी है पुलिसवाला

हिमाचल में पुलिसवालों के पीछे लगी पुलिस :  शिलाई का भी है पुलिसवाला
Oplus_131072

सोचिए आम आदमी होता तो रातों रात गिरफतार कर लिया होता।

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के छह पुलिस कर्मियों पर सस्पेंशन के साथ-साथ गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है। जिसमें से एक आरोपी महिला कॉन्स्टेबल की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है।
नालागढ़ थाना में दंपत्ति के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी चल रहे पूर्व डीएसपी
समेत पांच अन्य पुलिस कर्मियों की परेशानी अब और अधिक बढ़ गई है। हालांकि प्रदेश पुलिस उनके फरार होने की बात कह रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा जा रहा है।
लेकिन हैरानी की बात यह भी है कि पुलिस विभाग से अभी तक पुलिस कर्मी सस्पेंड नहीं किए हैं। हिमाचल पुलिस के डीआईजी क्राइम ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर जो मामला दर्ज किया है इसकी जांच पूरी हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उन्हें सस्पेंड करने का अधिकारी उनके कंट्रोलिंग अफसर यानी एसपी बद्दी है।

ये पुलिस कर्मी चल रहे फरार

डीएसपी लखबीर सिंह समेत अन्य पांच पुलिस कर्मी में कल्याण सिंह, कुलदीप कुमार शर्मा, सुनील कुमार, अशोक राणा और चंदर किरण शामिल हैं। इन सभी पर छह अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इन मामलों में यह बीते दिसंबर माह से फरार चल रहे हैं और पुलिस अब तक इन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यह मामला पति पत्नी ने दर्ज कराया है। उन्होंने छह पुलिस कर्मियों पर
थाना परिसर के अंदर गंभीर हिंसा व अनुचित व्यवहार का मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेशों पर मामला दर्ज होने के बाद छह
आरोपियों ने पहले नालागढ़ कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं
मिली। उसके बाद फिर वह हाई कोर्ट पहुंचे और अब सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली है। ताजा मामला आरोपित चंदर किरण का है।
वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट गई थी और अब उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।

Related Post