Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

रोगी कल्याण समिति की एसडीएम की अध्यक्षता में बैंठक

रोगी कल्याण समिति की एसडीएम की अध्यक्षता में बैंठक
Oplus_131072

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की द्वितीय बैठक अध्यक्ष उपमंडल अधिकारी और गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में उप मंडलीय आयुष कार्यालय सूरजपुर में संपन्न हुई। इसमें कार्यकारी समिति की अध्यक्ष उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसप्रीत कौर एवं प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब डॉ कुलदीप शर्मा ने रोगी कल्याण समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

इस बैठक में 2023-24 में रोगी कल्याण समिति द्वारा किये गए आय व्यय के बारे बताया गया। और वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और इस वर्ष के लिए अध्यक्ष की सहमति से बजट पारित किया गया। यूजर चार्जेज को यथा स्थिति बनाये रखा गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को उपमंडलीय आयुष अधिकारी सूरजपुर द्वारा अश्वगंधा अभियान के तहत अश्वगंधा के पौधे भी भेंट किये गए।

इस के अतिरिक्त आयुर्वेद से सम्बंधित जानकारियों की लिटरेचर भी दिया गया। बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सक विशेषज्ञ डा० नरेश चौहान , परिचारिका कमलप्रीत कौर, फार्मेसी अधिकारी प्रतिभा शर्मा कार्यालय के मंत्रालय वर्ग से परमिंदर सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, खंड विकास अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग से दिलीप सिंह कपूर, जलशक्ति विभाग से कनिष्ठ अभियंता पवन ,गर्ल्स स्कूल के सीडीपीओ कार्यालय से गीता सिंगटा के चैम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष सतीश कुमार गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Post