Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

प्राचार्य ने किया पुस्तक का विमोचन

प्राचार्य ने किया पुस्तक का विमोचन

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में प्राचार्य डॉ. वैभव कुमार शुक्ला द्वारा डॉ. ज़फर अली द्वारा लिखित पुस्तक का अनावरण किया गया I यह पुस्तक कला संकाय के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बहुत ही कारगर साबित होगी क्योंकि यह पुस्तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ रहे छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज तक अंग्रेजी माध्यम में कोई पुस्तक नहीं लिखी गई थी I प्रिंसिपल ने कहा कि इस तरह का प्रकाशन करते रहना चाहिए ताकि आने वाले समय में हम छात्रों को और बेहतर शिक्षा दे सकें I इसी मौके पर डॉ. ज़फर अली ने अपने संबोधन में अपने माता –पिता , सगे सम्बन्धी तथा विशेषकर अपने गुरु डॉ. योगेंन्द्र प्रसाद शर्मा को इसका श्रेय दिया है क्योंकि उन्हीं के मार्गदशन से आज यह पुस्तक प्रकाशित हुई है। इस मौके पर डॉ. रितु पन्त , प्रो. सुलक्षणा शर्मा , डॉ. ध्यान सिंह तोमर , प्रोफ. विम्मी रानी , डॉ. जाहिद अली मलिक , डॉ. अरुण , डॉ. के. आर. तोमर , डॉ. दीपक आदि उपस्थित रहे I

Related Post