उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा कुछ दिन पहले बस में मुफ्त यात्रा एवं मिसयूज ऑफ आईकार्ड पर पुलिस जवानों एवं कर्मचारियों पर दिए बयान के बाद उनको नोटिस दिया है। ये नोटिस रमेश चौहान प्रदेशाध्यक्ष हि० प्र० पुलिस वैलफेयर एसोसिएशन ने दिया है।
रमेश चौहान प्रदेशाध्यक्ष हि० प्र० पुलिस वैलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि 18 हजार पुलिस के हि0 प्र0 पुलिस की HRTC बसों में आईकार्ड पर जो यात्रा 220 रू0 Per Month जवानों एवं कर्मचारियों द्वारा 1 महीने में करीब 5 लाख रू0 यानि एक वर्ष में HRTC बसों का सरकार को करीब 5 करोड रू0 दिया जाता है वह भी सरकारी डियूटी करने का है तो मुफ्त यात्रा और मिसयुज जैसे शब्द प्रैस कान्फ्रैंस में मंत्री के द्वारा कहे गये हैं वह निंदनीय है और पुलिस भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले ब्यान है।
इससे हि0 प्र0 के करीब 18 हजार पुलिस जवानों एवं कर्मचारियों की छवी भी खराब हुई है और मानसिक तनाव भी बड़ा है जो कि सरकार के हित में ठीक नहीं है । हाल ही में पुलिस कल्याण संघ (रजि0) की एक बैठक में शिमला के रमेश चौहान प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें यह पास किया गया है कि सरकार के जिस मंत्री के द्वारा यह प्रैस कान्फ्रैंस में यह कहा गया की पुलिस वाले HRTC बसों में मुफ्त यात्रा करते हैंऔर आईकार्ड का मिसयूज होता है इससे HRTC को घाटा भी हो रहा है । मत्री के इस बयान के बाद हि0 प्र0 पुलिस वैलफेयर एसोसिएशन (रजि0) ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री को नोटिस दिया है।
वही दूसरी ओर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि एचआरटीसी बसों में पुलिस कर्मियों के बस किराये को लेकर लिए गए फैसले में सरकार संशोधन करेगी। मंगलवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग के दौरान उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि पुलिस कर्मियों की ओर से मासिक 110 रुपये बस किराये के एवज में दिए जाते हैं।
पुलिस कर्मियों की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से इस फैसले को लेकर बात की है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि पुलिस कर्मियों की मांग के अनुरूप फैसले में संशोधन होगा।

