Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

हिमाचल में यूथ कांग्रेस की ब्लॉक से प्रदेश तक कार्यकारिणी भंग : चुनाव की तारीख तय

हिमाचल में यूथ कांग्रेस की ब्लॉक से प्रदेश तक कार्यकारिणी भंग : चुनाव की तारीख तय
Oplus_131072

शिमला : युवा कांग्रेस ने प्रदेश में ब्लॉक
से लेकर प्रदेश तक की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। नई कार्यकारिणी के लिए युवा कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब युवा कांग्रेस का नया ढांचा तैयार होगा। हिमाचल में युवा कांग्रेस की सारी कार्यकारिणी पूरी तरह से भंग कर दी है और अब नई कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश सहित 6 स्तर की कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जा रहा है जिसमें अध्यक्ष और महासचिव के लिए यह चुनावी पैट्रन अपनाया जा रहा है। चुनाव लड़ने के लिए युवा कांग्रेस ने नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह 14 अगस्त तक चलेगी। 20 को जारी होगी सूची नामांकन पत्रों की छानबीन के बाद 20 अगस्त तक सभी स्तर के उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
इसके बाद सदस्यता व मतदानअभियान शुरू किया जायेगा। इस प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष के
युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा और ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर की कार्यकारिणी के लिए एक सदस्य सभी 6 स्तरों के लिए मतदान कर सकेगा। ब्लॉक स्तर पर 17, विधानसभा स्तर पर 27, जिला स्तर पर 31 और प्रदेश स्तर पर
61 युवाओं की कमेटी बनेगी। इस बार इन चुनावों के लिए विद आईवाईसी एप का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related Post