भारत विकास परिषद ने तीज का त्यौहार एवीएन रिजॉर्ट मे बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया, इस कार्यक्रम में पाँवटा साहिब की लगभग 135 महिलाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता ने किया और भारत विकास परिषद की महिला सायोजिका डॉ०भूपेश धीमान सह संयोजिका वीना गौड , डॉक्टर शैल सहगल, प्रांत से प्रभारी शक्ति भटनागर ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई।
तीज उत्सव में अतिथि के रूप में पूनम बटारा व पुत्रवधू वैशाली ने अतिथि सत्कार ग्रहण किया, कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम और गणेश वंदना से शुरु किया गया।
इस आयोजन का कार्यभार भारत विकास परिषद की महिला कोर कमेटी की सदस्यों ने संभाला, इस आयोजन मे मनोरंजन के लिए बहुत से प्रोग्राम किए विभिन्न प्रकार के खेल और बच्चों के लिए डांस ,म्यूजिक और सभी के लिए स्वादिष्ट व्यंजन एवं रात्रि भोजन भी था।
सभी महिला प्रतिभागियों को बहुत-बहुत सारे गिफ्ट मिले हर महिला ने हर खेल में प्रतिभागिता निभाई और सभी महिलाओं को उपहार भेंट स्वरुप दिये गए, इस अवसर पर भारत विकास परिषद की कार्यक्रम की अध्यक्षा सुमन गुप्ता, महिला संयोजिका डा. भूपेश धीमान, वीना गौड, वन्दना, मिनाक्षी सैनी,रजनी गुप्ता, एकता गोयल, नम्रता जैन, सोनिया अरोड़ा, अर्चना उधवानी, गीता पवार, शक्ती भटनागर, एकता गुप्ता,डा.शैल सहगल अनिता माहेश्वरी और भारत विकास परिषद की सभी महिला सदस्य मौजूद रही।

