Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

पांवटा में नशा, खनन और अवैध शराब माफिया का राज :

पांवटा में नशा, खनन और अवैध शराब माफिया का राज :

आज पांवटा साहिब के किरपाल शिला के पास संजू नाम के एक व्यक्ति के पास 59 लाख रूपए बरामद किए है। पांवटा साहिब में पुलिस और प्रशासन के सामने ये सब कुछ हो रहा है। ना नशा रुक रहा है ना तस्करी और ना अवैध खनन ही रुक पा रहा है।

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में दबिश देकर संजय कुमार उर्फ संजू से 59,10,100 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय पर दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत चल रहे हैं। इतनी कमाई उसने नकदी नशे के कारोबार से अर्जित की गई है। पांवटा पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की जांच के लिए पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में संजय कुमार व उसकी पत्नी पूनम के घर की तलाशी ली। लेकिन इस दौरान घर के बेडरूम में रखी एक अलमारी से 59,10,100 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने उक्त नकदी को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी संजय कुमार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है।

Related Post