Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष बने लोकेंद्र

अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष बने लोकेंद्र

जिला सिरमौर के धारटीधार से सम्बन्ध रखने वाले निष्ठावान एवं समर्पित कांग्रेस नेता लोकेन्द्र ठाकुर को अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उनको अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड का सिरमौर का मनोनीत किया है। इस नियुक्ति के लिए उन्होंने सोनिया गाँधी, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष डा संजय सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत कुमार, प्रदेश प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड ओम भाटिया के साथ साथ तमाम पदाधिकारियों , मन्त्रियों, विधायकों का तहदिल से आभार जताया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी हाईकमान से मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी लग्न और मेहनत के साथ निभाने को प्रयासरत रहूंगा। उनके जिला अध्यक्ष बनने पर नरेश चौधरी अध्यक्ष राजपूत, जगपाल सिंह, धनवीर सिंह ठाकुर, भगीरथ ठाकुर, ओमप्रकाश, रामरत्न, बाबूराम, सीमा कपूर, प्रवीण ठाकुर,, जोगीराम शर्मा, अरुण ठाकुर, प्रेमपाल ठाकुर, तपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौधरी आदि ने उनको बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Related Post