Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

हिमाचल आए तो अपनी गाड़ी में कूड़े के लिए रखे थैला , नहीं तो..

उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल में भी नियम लागू होने जा रहा है। पर्यटको के लिए हिमाचल आने पर गाड़ी में कूड़े के लिए थैले रखना अनिवार्य है। नहीं तो कार्यवाही होगी। ये क्लीन हिमाचल ग्रीन हिमाचल के लिए लागू हो रहा है। हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए कूड़े के थैले अनिवार्य करने की
तैयारी चल रही है। हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य को प्लास्टिक और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए पर्यटन विभाग को इसे लागू करने के आदेश दिए हैं।

कोर्ट के आदेश पर पर्यटन विभाग जल्द ही एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें हर पर्यटक वाहन के लिए कूड़े के थैले अनिवार्य किए जाएंगे। इसके बाद उन पर्यटकों पर जुर्माना
लगाने का प्रावधान होगा, जिनके वाहन में कूड़े के थैले नहीं होंगे। जस्टिस त्रिलोक चौहान और जस्टिस सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने कहा कि
पर्यटकों के साथ-साथ टूर ऑपरेटर को भी नियम का पालन करना होगा।

Related Post