Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

I.N.D.I.A. गठबंधन टूटा: आप और कांग्रेस में तलाक, रास्ते हुए अलग-अलग

I.N.D.I.A. गठबंधन टूटा: आप और कांग्रेस में तलाक, रास्ते हुए अलग-अलग
Oplus_131072

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जिस तरह से गठबंधन हुआ था। वह गठबंधन अब धीरे-धीरे टूटने लगा है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा के चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। वह किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी के पार्टी के रास्ते अलग-अलग हो गए है। अब हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा में I.N.D.I.A. गठबंधन टूट गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पूरी
ताकत से हरियाणा में विधानसभा चुनाव
लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब और आधा दिल्ली से टच करता है।
उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से संबंध रखते हैं। आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में हम हर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हम हरियाणा में अकेले सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे।

Related Post