Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

ब्रिटेन में 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत के बाद नए PM ने पत्नी को किया victory kiss

ब्रिटेन में 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत के बाद नए PM ने पत्नी को किया victory kiss
Oplus_131072

ब्रिटेन में कीर स्टार्मर की अध्यक्षता वाली लेबर पार्टी ने संसद के निचले सदन में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 जीत दर्ज की है।कीर स्टार्मर ने की विक्ट्री किस हार के बाद सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ दिया।

वहीं चुनाव में जीत पर कीर स्टार्मर की पत्नी ने उन्हें खुशी से चूम लिया। इस मौके पर कीर स्टार्मर ने कहा है कि मैं अभी बकिंघम प्लेस से लौटा हूं। मैंने इस महान देश की सरकार बनाने के लिए किंग के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मैं ऋषि सुनक को उनके पहले एशियन मूल के पीएम बनने के लिए धन्यवाद देता हूं। उसके लिए जो उन्होंने अतिरिक्त मेहनत की है, उसे नकारना नहीं चाहते। हम उनकी मेहनत को सलाम करते हैं।
किंग चार्ल्स से मिले कीर स्टार्मर सर कीर स्टार्मर ने बकिंघम पैलेस पहुंच कर हैं किंग चार्ल्स से मुलाकात की है। सुनक के इस्तीफे के बाद किंग ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया था।

Related Post