Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

11वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

11वीं कक्षा की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बेटी के गर्भवती होने का पिता को पिछले कल ही पता चला और देर शाम तक बेटी
ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दे दिया । इसके बाद पिता की शिकायत पर ठियोग पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार छात्रा 11 कक्षा में पढ़ाई करती है। पिछले कल अचानक उसके पेट में दर्द उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि वह गर्भवती है और यह
प्रसव पीड़ा हो रही है। कुछ देर में स्टूडेंट ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। पिता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post