Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड के विकासनगर में युवक की आंख पर लोहे का बाट मारने पर दो समुदाय में तनाव

 

उत्तराखंड के विकासनगर के मुख्य बाजार में आपसी विवाद के बाद रेहड़ी संचालन ने एक युवक की आंख पर लोहे का बाट मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में युवा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बाजार में जाम लग गया। उसके बाद वे बाजार चौकी पहुंचे।

जहां चौकी का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और बाजार से रेहड़ियों को हटाने की मांग। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर बृहस्पतिवार सुबह तक अवैध रेहड़ियों को नहीं हटाया गया तो वे नगर पालिका का घेराव कर राष्ट्रीय-राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे मुख्य बाजार में मदीना बस्ती निवासी रेहड़ी संचालक आदिल और अमान की जाैनसार बावर के युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो एक रेहड़ी संचालक ने चकराता तहसील क्षेत्र के खाटवा गांव निवासी नीटू चौहान की आंख पर लोहे का बाट मार दिया। साथी युवकों ने घायल अवस्था में उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

सोशल मीडिया पर खबर आग की तरह फैली
युवक पर हमले की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में जौनसार बावर के युवा बाजार में एकत्र हो गए। हंगामे और तोड़फोड़ की आशंका के चलते व्यापारियों ने अपने सामान को समेटकर दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया

Related Post