Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका को दी जाए नौकरी में प्राथमिकता

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका को दी जाए नौकरी में प्राथमिकता

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष रीता शर्मा ,सचिव लक्ष्मी पुंडीर, कोषाध्यक्ष सुषमा ,दीना, सुमन शर्मा , सीमा, बबीता, गीता,बेला,रेनू, नीलम, अंबिका, रुचि ठाकुर ने भाग लिया जिसमें सबसे पहले नर्सरी अध्यापक संघ ने सरकार का आभार जताया की सरकार ने कैबिनेट में इनकी नियुक्तियां करने की मंजूरी दे दी है नर्सरी अध्यापिका संघ ने सरकार से आग्रह किया है।

कि उनकी नियुक्तियां एक या दो महीने के अंदर कर दी जाए क्योंकि प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ 6 वर्षों से निरंतर प्रयास कर रहा है उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पहले एक साल वाले प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका डिप्लोमा को मान्यता दी जाए क्योंकि यह डिप्लोमा आज से 24 -25 साल पहले किया है इनमें से कुछ अध्यापिकाएं आयु सीमा से बाहर हो चुकी हैं ।
तो संघ नेआग्रह किया है कि पहले एक वर्ष का डिप्लोमा प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों को प्राथमिक्ता दी जाए।
सरकार द्वारा वर्ष 2000-2001 से DIET Centres अथवा प्राइवेट संस्थानों से 1 वर्षीय डिप्लोमा करवाया गया । यह अध्यापिकाएं काफी लंबे समय से प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत है। तो हमारी सरकार से अपील है कि एक वर्षीय डिप्लोमा को मान्यता दी जाए और बैच वाइज आधार पर नियुक्ति की जाए।

Related Post