Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

अब गुरुओं पर गिरेगी गाज : हिमाचल में 30 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। अब हिमाचल के गुरुओं पर गिरेगी गाज गिरने वाली है। जिन स्कूलों का वार्षिक परीक्षा परिणाम ठीक नहीं रहा उन स्कूलों के शिक्षकों पर कार्यवाही होगी।इस बार हिमाचल में 30 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं हुआ।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीएसईबी) धर्मशाला द्वारा आयोजित10वीं कक्षा की परीक्षा में खराब परिणाम
देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। शिक्षा विभाग ने 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 116 स्कूलों के 250 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।

उनका जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में शिक्षकों से खराब परिणाम का कारण पूछा गया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। खराब परिणाम को उनकी एसीआर में भी अंकित किया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

Related Post